विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आज से लगेंगे रक्तदान शिविर

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। प्रदेश में राज्य सरकार की ओर से विकसित भारत जन सेवा अभियान चलाया जाएगा। 17 सितम्बर से शुरू होने वाले अभियान के तहत विभिन्न जन जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित होंगी। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 17 सितम्बर को सीकर शहर के झुंझुनू बाइपास स्थित सिद्धी विनायक विवाह स्थल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 19 सितम्बर को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलोदा, बाबा रामदेव मंदिर सुरेरा मण्डा और 20 सितम्बर को श्री श्याम भक्त मण्डल धर्मशाला मदनी मण्डा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 23 सितम्बर को बीकानेर बाइपास गोकुलपुरा स्थित बालाजी ब्लॉक उद्योग में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

You might also like