स्वास्थ्य जांच शिविर में 65 लोगों का बीएमडी टेस्ट

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर, जल बचाओ, पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ समिति द्वारा को बोन मैरो डेंसिटी बीएमडी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 लोगों का बीएमडी टेस्ट किया जाकर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर संयोजक डॉ. माधव सिंह ने बताया कि शिविर में उपस्थित लोगों को बीएमडी जांच की सहायता से ओस्टियोपोरोसिस की पहचान, फ्रैक्चर की पहचान और इसके जोखिम को कम करने हेतु आवश्यक परामर्श दिया गया। यह शिविर हर महीने में दो बार आयोजित किया जाता है। शिविर में वेदप्रकाश शर्मा, तपेन्द्र शर्मा, राजेश कुमार, गोकुल शर्मा, राजकुमार बिजारणियां, दीपक जाटावत, शुभम नायक, महेंद्र कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

You might also like