जेके निरामया पथ लेब एंड हेल्थ कैयर का हुआ उद्घाटन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सोमवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। गौशाला बाजार के पास नवनिर्मित जेके निरामया पथ लेब एंड हेल्थ कैयर का भव्य उद्घाटन समारोह संतों के सानिध्य और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर ध्रुवदास महाराज, चित्रकूट धाम नीमेड़ा, सीताराम सेवा आश्रम सूरत एवं महन्त श्री श्री 1008 घनश्याम दास महाराज, चारौड़ा धाम खण्डेला के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। संस्थान के डॉ धर्मेन्द्र लाटा, डॉ देवेन्द्र लाटा एवं डॉ विकास सैनी ने बताया कि लैब का मुख्य उद्देश्य एक्यूरेट रिजल्ट हैल्दी लाइफ के ध्येय के साथ श्रीमाधोपुर क्षेत्र के लोगों को किफायती दरों पर सटीक और विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अब क्षेत्रवासियों को छोटी-बड़ी किसी भी जांच के लिए सीकर या जयपुर नहीं जाना पड़ेगा। लैब में आधुनिक मशीनों से सभी प्रकार की खून जांच, एक्स-रे सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने एक्स-रे रूम, जांच लैब, ओपीडी रूम एवं रिसेप्शन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के प्रेषक ख्यालीराम लाटा व रामनिवास सैनी ने बताया कि आए हुए सभी अतिथियों का माला, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। विशेष आग्रहकर्ता शिशराम मुवाल व विनोद चाहर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बंशीधर बाजिया, रघुनाथ महला, वीरेंद्र लाटा सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।