अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नोखा में रविवार रात लिटिल फ्लावर स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गईए जबकि उसके साथ बाइक पर जा रहा जीजा घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार नोखा निवासी शांतिलाल नायक 28 अपने जीजा धनाराम, निवासी छावटा, खींवसर, के साथ बाइक से करणी नगर की ओर जा रहा था। लिटिल फ्लावर स्कूल के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सडक़ पर गिर गए। हादसे में शांतिलाल की मौके पर ही मौत हो गईए जबकि धनाराम घायल हो गया।
पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
हादसे की सूचना मिलने पर नोखा थाने के एएसआई तुलसीराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक शांतिलाल के शव को नोखा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायल धनाराम को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।
सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन की तलाश
पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे वाली जगह और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।