अग्रवाल समाज के सबसे बड़े पारिवारिक मिलन समारोह अग्र संगम 2026 का हुआ टिकट विमोचन

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, सीकर की मुख्य इकाई, महिला जिला इकाई एवं युवा जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 सितंबर को रानी सती गार्डन में होने वाले भव्य पारिवारिक कार्यक्रम अग्र संगम 2026 के टिकट का विमोचन किया गया। जिला चेयरमैन अमित चिरानिया ने बताया कि अग्र संगम का उद्देश्य समाज के परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन की विशेष व्यवस्थाएं रहेगी। महिला जिला अध्यक्ष मेघा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां, खेल एवं पारिवारिक मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। जिला महामंत्री मणि शंकर खेतान ने बताया कि कार्यक्रम में सेलिब्रिटी डीजे कियुंक्स और एंकर सचिन विशेष आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति, लाइव डीजे, बच्चों के खेल, फैमिली फन जोन एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर रविवार को शाम सवा 6 बजे से रानी सती गार्डन, सीकर में होगा। टिकट की कीमत 300 रुपये रखी गई है, जिसमें दो व्यक्तियों एवं तीन वर्ष तक के एक बच्चे का प्रवेश शामिल है व खाना फास्ट फूड सम्मिलित रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल तोदी, जिला उपाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, युवा जिला चेयरमैन लोकेश हाजरीका, महामंत्री शिवम पटवारी, महिला जिला चेयरपर्सन किरण खेतान, कोषाध्यक्ष सोनू पोद्दार, संतोष पटवारी, रोहन अग्रवाल, दीपांशु मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

You might also like