जिला स्तरीय खेलकूद के दूसरे दिन प्रिंस ने जीते 17 मैच एवं 62 मेडल

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। 70वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन सीकर स्थित प्रिंस एजुहब की विभिन्न टीमों ने कुल 17 मैच जीते है। दूसरे दिन प्रिंस के खिलाडिय़ों ने 27 गोल्ड, 25 सिल्वर एवं 10 ब्रॉन्ज सहित कुल 62 मेडल भी जीते हैं। सीकर में आयोजित बॉक्सिंग 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस लोटस वैली ने विजेता, प्रिंस एकेडमी ने उपविजेता एवं प्रिंस सैनिक स्कूल ने सैकण्ड रनरअप का खिताब हासिल किया। इसी प्रकार 14 वर्ष छात्र बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रिंस लोटस वैली ने सेमीफाइनल मुकाबले में शेखावाटी पब्लिक स्कूल, लोसल को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सिंगरावट में आयोजित नेटबॉल 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। लोसल में चल रही नेटबॉल 17 एवं 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने दोनों प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं 19 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने शेखावाटी पब्लिक स्कूल, लोसल को 12-7 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पाटन में आयोजित टेबल टेनिस 19 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने सैकण्ड रनरअप का खिताब हासिल किया। फतेहपुर में चल रही लॉन टेनिस 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने राउमावि, अलपसरा को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्मणगढ़ में आयोजित रग्बी फुटबॉल 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी एवं 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस ग्लोबल स्कूल ने सैकण्ड रनरअप का खिताब हासिल किया। सीकर में आयोजित फुटबॉल 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस लोटस वैली ने सरस्वती स्कूल, सीकर को 6-0 एवं सेंट मेरी स्कूल, सीकर को 2-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार शतरंज 17 एवं 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिताओं में प्रिंस एकेडमी एवं प्रिंस लोटस वैली दोनों टीमों ने तीसरे राउंड में प्रवेश किया।

You might also like