बुहाना में भाजपा की मंजूबाला का राज ! 10-10 वोट . . . फिर पर्ची से फैसला!

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। बुहाना नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को भाजपा की मंजूबाला ने जीत दर्ज की। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिलने के बाद पर्ची से फैसला किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी मंजूबाला के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया। नगर पालिका के 20 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा के 9, कांग्रेस के 8 और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक गतिविधियां चल रही थीं। मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद चुनाव का फैसला पर्ची के जरिए हुआ। मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले। इसके बाद पर्ची से फैसला किया गया, जिसमें मंजूबाला विजयी रहीं। परिणाम के साथ ही अध्यक्ष पद के लिए चल रही राजनीतिक गतिविधियों का समापन हुआ।
भाजपा पार्षदों के साथ पहुंचे सुनील सिहोडिया
कांग्रेस की सीट से पार्षद का चुनाव जीतकर आए सुनील सिहोडिया सोमवार को भाजपा पार्षदों के साथ मतदान करने पहुंचे। वे पूर्व सांसद संतोष अहलावत की गाड़ी में सवार होकर नगरपालिका पहुंचे थे। उनके भाजपा खेमे के साथ पहुंचने की तस्वीर और घटनाक्रम चुनाव के दौरान चर्चा में रहा।
मंजूबाला बोली- यह जीत बुहाना की जनता की
अध्यक्ष बनने के बाद मंजूबाला ने अपनी जीत का श्रेय बुहाना की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता और कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने सभी को साथ लेकर निष्पक्ष तरीके से नगर पालिका का विकास करने की बात कही। मंजूबाला ने एकजुट होकर काम करने और नगर पालिका के विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया। अब उनके सामने शहर की स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर काम करने की जिम्मेदारी होगी।

You might also like