सॉफ्टबॉल जिला स्तरीय छात्र वर्ग में गोठड़ा की माधव, छात्रा वर्ग में बलवंतपुरा ने प्रतियोगिता पर किया कब्जा

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के नेहरू मैदान में माधव विद्या मंदिर स्कूल के सौजंय से चल रही 70वीं जिला स्तरीय अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग सॉफ्टबॉल प्रतियोगित के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले गए। छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला माधव विद्या मंदिर गोठड़ा एवं सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा के बीच खेला गया। बलवंतपूरा स्कूल टीम प्रभारी ने प्रतियोगिता संयोजक एवं चयन समिति सरीता पर आरोप लगाया कि वह नियमों के विरूद्ध मैच खिला रही थी, खेलते समय खिलाड़ी के बॉल की लगी जिस पर टाइम ऑउट की मांग की लेकिन उन्होंने ने टाइम आउट नहीं दिया। नियमानुसार मैच नहीं करवाने पर टीम को मैदान से बाहर बुला लिया। इस संबंध में प्रतियोगिता संयोजक एवं चयन समिति सरीता ने बताया कि सभी मुकाबले नियमानुसार करवाए गए है। उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल होता है उसके आधार पर ही टाइम आउट दे सकते है, टाइम आउट देने से पहले ही टीम को बाहर कर लिया। उन्होंने टाइम आउट बीच में मांगा, बीच में टाइम आउट देना प्रोटोकॉल में नहीं है। टीम के बाहर जाने के बाद टीम प्रभारी से कहा कि प्रोटेस्ट करना चाहते है तो लिखित में दे, उन्होंने लिखित में भी बहुत देर बाद दिया, प्रोटेस्ट करने के बाद फिर से टीम को मैदान में आने के लिए तीन बार कॉल किया, लेकिन टीम प्रभारी ने टीम को नहीं खिलाने की बात कही जिस पर माधव विद्या मंदिर गोठड़ा को विजेता घोषित कर दिया। प्रतियोगिता संयोजक धर्मपाल कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले राज्य सरकार द्वारा चयनित समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में करवाए गए है। उन्होंने बताया कि छात्रा वर्ग का फाइनल मुकाबला सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा व माधव विद्या मंदिर स्कूल गोठड़ा के बीच खेला गया जिसमें सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा ने प्रतियोगिता पर कब्जा किया। छात्र वर्ग में तीसरे स्थान के लिए युनिक चिल्ड्रन एकेडमी गोठड़ा एवं राजकीय विद्यालय गौरीर के बीच खेला गया जिसमें गौरीर विजय रही, छात्रा वर्ग में युनिक चिल्ड्रन एकेडमी ने न्यू इंडियन सिंघाना को हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को होगा। इसी प्रकार सोफिया स्कूल में चल रही 70वीं जिला स्तरीय अंडर 17 एवं 19 छात्र-छात्रा लॉन टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता आयोजक सोफिया स्कूल के शारीरिक शिक्षक नरेश ने बताया कि अंडर 17 छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला बिरला स्कूल पिलानी व मोदी वल्र्ड स्कूल झुंझुनूं के बीच खेला गया जिसमें पिलानी ने झुंझुनूं टीम को 6-4 के अतंर से परास्त कर विजेता रही, अंडर 19 छात्र वर्ग में मोदी वल्र्ड झुंझुनूं ने बिरला स्कूल पिलानी को 6-3 से परास्त किया। इसी प्रकार अंडर 19 छात्रा वर्ग में सोफिया स्कूल ने गोठड़ा की शहीद धर्मपाल सैनी राउमावि को टाई ब्रेक में 7-6 से परास्त किया, अंडर 17 छात्रा वर्ग में गोठड़ा की शहीद धर्मपाल सैनी राउमावि ने सोफिया स्कूल को 6-5 से हराया। दलिए अंडर 14 के छात्र-छात्रा के फाइनल मुकाबला बुधवार को खेले जाएंगे।

You might also like