बाबा रामदेव मेले में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, आईबीएन गुढ़ा बनी विजेता

निसं
बुगाला (नवयत्न)। बाबा रामदेव मेले पर गोगामेड़ी स्थल पर आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गुढ़ा की टीम ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आईबीएन गुढ़ा और नीमकाथाना की टीम के बीच खेला गया। इसमें गुढ़ा की टीम ने नीमकाथाना को 5-3 अंक से हराकर विजेता का खिताब जीता। प्यारेलाल माहिच ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर दिनेश बुगालिया की ओर से बाबा रामदेव व गोगा सेवा समिति ने विजेता टीम को 11 हजार रुपए नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 7100 रुपए नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गुडग़ांव हरियाणा के सचिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान मनीष इंदलिया, अंकित मंढाड़, रवि मीणा, रितिक बधालिया, संदीप, कल्याण सिंह, गुलाबसिंह, प्रदीप कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

You might also like