जलझूलनी एकादशी पर श्याम मंदिर में गूंजा कीर्तन
निसं
बुगाला (नवयत्न)। निकटवर्ती देलसर गांव स्थित श्याम मंदिर में जलझूलनी एकादशी पर मंगलवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया और बाबा श्याम की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर पुजारी अरुण शर्मा ने बताया कि शाम को पूजा-अर्चना के बाद रात्रि में कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु भाव.विभोर होकर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर देर रात तक बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। आज बुधवार को प्रसाद वितरण किया जाएगा।