भाजपा की सरिता प्रजापत बनी नगरपालिका उपाध्यक्ष
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की सरिता प्रजापत निर्वाचित हुई। उन्हें 25 मत मिले, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार बुनकर को 19 मत प्राप्त हुए। 1 मत निरस्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार, वरिष्ठ नेता शिवभगवान कम्मा, अर्जून सिंह फ्रांसा, हिम्मत सिंह मालासी, सुशील कुमार इन्दौरिया, हैमन्त ताम्रयत, निखिल इन्दौरिया सहित कई भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।