एमजीएसयू की परीक्षाऐं स्थगित की जाए-दिनेश ओझा
बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी )19 मई। 2020 बेसिक पी जी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष छात्रनेता दिनेश ओझा ने राज्यपाल व राजस्थान सरकार उच्च शिक्षा के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर व ई मेल भेजकर छात्र – छात्राओं की बात पर ध्यान आकृष्ट करवाते हुए बताया कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को कोरोना की विकट परिस्थिती में स्थगित ही रखना चाहिये। छात्रनेता ओझा ने कहा कि सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं है परीक्षा अवधि में शहरी व ग्रामीण छात्र-छात्राओं के रहने के लिये छात्रावास, किराये के कमरों, आने जाने के लिये साधन, संसाधन, भोजन की भी आवश्यकता होगी और यह सब अभी सम्भव नहीं है। बाकी राज्य सरकार व एमजीएसयू प्रशासन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेवें बीकानेर कोरोना महामहारी से अछूता नही है वापिस रेडजोन श्रेणी में शामिल हो गया है जो चिंता का विषय है इसलिए एक बार पुनः विचार कर यूनिवर्सिटीस्टूडेंट के लिए उचित निर्णय लेकर मानसिकतनाव दूर कर उन्हें निश्चित करें ।