सुनारों के बाद अब सुथारों की गुवाड़ में भी कोरोना की दस्तक

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी )19 मई। बीकानेर आज कोरोना विस्फोट हुआ है। जहां तीन और नए केस सामने आए है। इन तीनों पॉजिटिव में पति-पत्नी सहित एक पुरुष शामिल है। पति-पत्नी सुथारों की गुवाड़ के रहने वाले है तथा एक पुरुष
सुनारों की गुवाड़ से है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी 15 मई को मुम्बई से बीकानेर आए थे, जो कि होम आइसोलेट थे। इन तीन पॉजिटिव सहित अब बीकानेर में कुल 56 पॉजिटिव मरीज हो चुके है। जिनमें से 37 पॉजिटिव मरीज निगेटिव हो चुके है और तीन की मौत हो चुकी है। बता दें कि बीकानेर में लगातार सामने आ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज के चलते बीकानेर एक बार फिर रेड जोन की श्रेणी में आ चुका है जो कि शहरवासियों के लिए चिंता का विषय है।

You might also like