भाजपा की जीत पर निकाला विजय जुलूस
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ नगरपालिका चुनाव में भाजपा के पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा व पालिका उपाध्यक्ष सरीता प्रजापत के जीत दर्ज करने पर तथा भाजपा के विजयी पार्षदों का पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के आवास पर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात विजयी जूलूस पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के आवास से दर्जनों डिजे व गाड़ियों के काफीले के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से निकला। जूलूस में भाजपाई ने हाथों में झंडे लहराते हुए, एक दूसरे पर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी की। विजयी पार्षदों का जगह-जगह लोगों ने माला व दुपट्टा उढ़ाकर तथा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, वरिष्ठ नेता शीवभगवान कम्मा, अर्जून सिंह फ्रासां, हिम्मत सिंह मालासी, एडवोकेट बंजरग गुजर्र, प्रवीण शर्मा, भागीरथ सिंह राठौड़, दिनदयाल पारीक, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, अम्बिका प्रसाद हारीत, सुशील इन्दौरिया, सुरेन्द्र सिंहए हनीफ खत्री, नवनिर्वाचित पार्षद राहुल यादव, हैमेन्त ताम्रयत, पवन पंचलगिया, रेखा इन्दौरिया, विशेष मीश्रा, सुनील कम्मा सहित सैंकड़ों भाजपाई व सममर्थक उपस्थित थे।