डिप्टी सीएम महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंची लाडनूं

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। जैन विश्व भारती में आचार्यश्री महाश्रमण के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 51वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन संवाद का भव्य आयोजन किया गया। अधिवेशन में राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर आचार्यश्री महाश्रमण ने उप मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें अध्यात्म और सदाचार का संदेश दिया। अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लाडनूं की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए जैन विश्व भारती और जैन श्वेतांबर तेरापंथ परंपरा के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लाडनूं की धरती आध्यात्मिक शांति और संस्कारों की भूमि है, जहां से समाज को निरंतर सकारात्मक संदेश मिलता है। लाडनूं आगमन पर रेल्वे ब्रिज के पास भाजपा नेता करणी सिंह के नेतृत्व में राजू कृषि उद्योग वर्कशॉप पर उप मुख्यमंत्री का शॉल और चुनरी ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। इसके बाद उन्होंने पंचायत समिति में आयोजित शिविर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता राँदड, डीडवाना प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह जोधा, मंडल अध्यक्ष गौतम शास्त्री, हनुमान मल जांगिड, नितेश माथुर, गोविंद सिंह, गोवर्धन सिंह, गणेश चबराल, सुधीर शर्मा, मूलसिंह छपारा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजश्री शेखावत के नेतृत्व में महिलाओं ने चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

You might also like