आईआईएस में एम्बेसेडर ऑन कैंपस में डिजिटल वैल बीइंग पर चर्चा

निसं
जयपुर (नवयत्न)। मानसरोवर स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल आईआईएस में एम्बेसेडर ऑन कैंपस् कार्यक्रम के तहत पूर्व विद्यार्थियों की पैनल चर्चा आयोजित हुई। इसमें बैच 2010 के डॉ. बलवीन सिंह, न्यूरोलॉजिस्ट एवं एपिलेप्टोलॉजिस्ट, बैच 2011 की वेधी मोदी, वेदलैब्स की संस्थापिका एवं आर्ट ऑफ लिविंग फेसिलिटेटर, बैच 2015 की सागरिका सुकीजा, काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट एवं करियर कोच तथा बैच 2012 के अभि गुप्ता, उद्यमी ने हिस्सा लिया। ऑडिटोरियम में हुई चर्चा का विषय श्क्या हम तकनीक का उपयोग कर रहे हैं या तकनीक हमारा उपयोग कर रही है रहा। पूर्व विद्यार्थियों ने डिजिटल वैल बीइंग पर चर्चा करते हुए मल्टीटास्किंग से जुड़े मिथ, वैधता पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित करने और ध्यान की कमी के कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के उपयोग और मानवीय भावनाओं के बीच संतुलन बनाने के लिए जागरूक किया।

You might also like