युवा मंच की युवा कार्यकारिणी गठित
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। युवा मंच की एक महत्वपूर्ण और सफल बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मंच के आगामी सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने के लिए वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वहीं नई युवा टीम की घोषणा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए रितेश नाहटा को जिम्मेदारी सौंपी गई, मंत्री शरद पिंपलवा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष पद के लिए दिव्य अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। पूरी टीम को इस नई जिम्मेदारी के लिए लाडनूं युवा मंच के सभी सदस्यों की ओर से बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रदान की। इसके पश्चात आगामी नवरात्रि महोत्सव के लिए भावी रूपरेखा तैयार की गई। माता रानी के स्वागत, पंडाल व्यवस्था, और मंच के सभी बकाया कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विस्तार से रणनीति बनाई गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में पृथ्वीसिंह जेतमाल, निक्की जेतमाल, ललित सोनी, मिक्की सोनी, विकास बोकड़िया, लक्ष्मण शर्मा, हर्षवर्धन, नरेंद्र कमांडो सहित मंच के कई ऊर्जावान साथी उपस्थित रहे।