नि:शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को बांटी दवाएं

निसं
सिंघाना (नवयत्न)। सिंघाना क्षेत्र के माकड़ों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड प्रोजेक्ट की सीएसआर योजना के तहत बुधवार को नि:शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पुरषोत्तम दास बोहरा थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कमलेश कुमार, बिल्लू सैनी, प्रधानाचार्य देश दीपक थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पुरषोत्तम दास बोहरा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सीएसआर योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। बोहरा ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वच्छता अपनाने तथा संतुलित जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सीएसआर योजना के तहत भोदन गांव के राजकीय विद्यालय में भी स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, एनीमिया की रोकथाम एवं महामारी से बचाव के संबंध में जानकारी और परामर्श दिया गया। शिविर प्रभारी घनश्याम दास ने बताया कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर में केसीसी अस्पताल प्रभारी डॉ दीपिका खुराना, डॉ एस.ए. हादी, सुनीता सैनी, नेहा, नीलम सैनी, डॉ् पवन सैनी, डॉ बलराज सिंह एवं डॉ निधि ने मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। इस दौरान बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से आमजन को जागृत किया, अतिथियों ने बच्चों को स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच इन्द्राज सिंह डागर, ओमप्रकाश डागर, डॉ पवन सैनी, डॉ बलराज सिंह, डॉ निधि, बनवारीलाल डैला, सुरेश डागर, लखमीचंद मेघवाल, हजारीलाल डैला, महिपाल महला, पूर्णमल शर्मा, कमल डागर, मनोज लामोरिया, बाबूलाल सैनी, रघुवीर जांगिड़, संजीव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like