बीदासर पंचायत समिति की 44 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय

निसं
बीदासर (नवयत्न)। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर गुरुवार को उपखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति बीदासर की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। एसडीएम अम्मीलाल यादव के निर्देशन में आयोजित इस प्रक्रिया में ग्राम पंचायतों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पंचायत समिति बीदासर में पूर्व में कुल 27 ग्राम पंचायतें थीं। हाल ही में 17 नई ग्राम पंचायतों के गठन के बाद अब पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। इन सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया गया।
ग्राम पंचायत सरपंच आरक्षण स्थिति
सामान्य अनारक्षित- चाड़वास, लालगढ़, रेडा, ढढ़ेरू भामुवान, उड़वाला, सडू बड़ी, तेहनदेसर, कातर छोटी, बाढ़सर एवं जोगलसर।
सामान्य महिला- उन्टालड, पारेवड़ा, बम्बू, नोडिया, सांडवा, अमरसर, दुकर, परावा सोनियासर सुखराम, लुहारा एवं गिरवरसर कल्याणसर।
अन्य पिछड़ा वर्ग- बालेरा, बैरासर, सडू छोटी, ढाणी कालेरान एवं ढाणी कुम्हारान।
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- कांधलसर, ज्याक, ढाणी स्वामियान एवं सारंगसर।
अनुसूचित जाति- घंटियाल बड़ी, शिवपुरी, ढिगारिया, इन्यारा, आसरासर, साजनसर एवं मानपुरा।
अनुसूचित जाति महिला- बेनाथा जोगलिया, नबासर, गोंदुसर नारनौताण, रामदेवरा, डूंगरास आंथुना एवं ढढ़ेरू गोदारान।

You might also like