जीत का जश्न, एकजुटता का संदेश
सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न)। नगर परिषद चुनाव में अग्रवाल समाज के हरीश तुलस्यान एवं रवि गुप्ता की शानदार जीत के बाद समाज में खुशी का माहौल है। दोनों विजयी पार्षदों के सम्मान में राकेश कुमार टेकरीवाल, लालजी केडिया एवं योगेंद्र तुलस्यान के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह में हरीश तुलस्यान एवं रवि गुप्ता का माला, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। समाजजनों ने दोनों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि नगर परिषद में समाज की भागीदारी बढ़ना खुशी और गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के साथ समाजहित से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाएंगे। समारोह में वक्ताओं ने जीत के साथ समाज की एकजुटता को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहभागिता और आपसी समन्वय से समाज की आवाज को और मजबूती मिलती है। दोनों पार्षदों को उज्ज्वल एवं सक्रिय कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति से गणेश हलवाई, अजीत राणासरिया, संदीप गोयल, चंद्रकांत बंका, पवन मोदी, रामोतार गुढ़ावाला, प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, रघुनाथ पोद्दार, उत्तम जोशी, अशोक पांडे, विमलेश दाधीच, संजय पंसारी, राजेश गुप्ता, विनोद जालान, प्रशांत तुलस्यान, पारस अग्रवाल, अमित रोहिला, अशोक खंडेलिया, देवांशु टेकरीवाल, शुभम टेकरीवाल, राजेश तुलस्यान, दिनेश टेकरीवाल, दिव्यम गोयल, गणेश टेकरीवाल, रवि अग्रवाल, नवीन केडिया, राजेश टेकरीवाल, मुकेश टेकरीवाल, रवि टेकरीवाल, संजय, मोनू जोशी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान समाजजनों ने विजयी पार्षदों के साथ खुशी साझा की और अग्रवाल समाज की एकजुटता एवं सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।