कोरोना पॉजिटिव मिला, चूरू रैफर

साथ आए 13 लोगों को किया क्वारेंटाइन

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)19 मई। शहर के वार्ड नंबर 11 में एक कोरोना पॉजिटिव मिला जो दिल्ली से आया था। सोमवार देर रात को कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही उस व्यक्ति को तत्काल चूरू रैफर किया गया। वहीं उसके साथ आये 13 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया। राजगढ़ उपखण्ड अधिकारी इन्द्राज सिंह काजला, प्रशिक्षु आरएएस पंकज गढ़वाल, नायब तहसीलदार राजेश मीणा, जुगल पूनिया, जयसिंह झाझड़िआ, हनुमान श्योराण, मुश्ताक अहमद व डा धर्मपाल मूंड की टीम ने एवं राजगढ़ पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर सरदाराराम आदि ने तुरन्त इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं उपखंड मजिस्ट्रेट इंद्राज सिंह ने वार्ड नंबर 10 व 11 के आंशिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह 7 बजे से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू लगाया व जनता को सावधान रहने के लिए आग्रह किया।

You might also like