विशिष्ट सेवाओं के लिये सम्मान जरूरी :एडीएम

निसं
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को अजीतगढ़ पी.जी. कॉलेज के सभागार भवन में ब्लॉक स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक गौरव सम्मान समारोह नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ साख के मुख्य आतिथ्य एवं नगरपालिका अजीतगढ़ के चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम साख ने कहा कि शिक्षक शिष्टाचार रखते हुये क्षमाशील रहकर कर्त्तव्य निभाता है, विशिष्ट सेवाओं के लिये इनका सम्मान आवश्यक है। मुख्य वक्ता रेडक्रॉस सोसायटी के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार लाटा ने कहा कि शिक्षक सभी जगह सम्मान का पात्र है, विद्यार्थियों का सही और उचित मार्गदर्शन देना ही शिक्षक का मूल ध्येय होना चाहिए। अति. विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने और विषम परिस्थितियों में जीनें की कला सिखाता है। सोसायटी के तहसील प्रभारी कपिल मीणा ने बताया की अजीतगढ़ व श्रीमाधोपुर ब्लॉक के कुल 99 शिक्षकों को सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एसीबीईओ राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, शिक्षिका रजनी सैनी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विजय यादव, भानु प्रताप आरएएस बतौर मंचस्थ अतिथि थे। ब्लॉक संयोजक शंकर लाल शर्मा ने सोसायटी का प्रतिवेदन पढ़ा। इस मौके पर प्रियेश सैनी, कैलाश शर्मा, राजेश शर्मा, महेश दीवान, पवन टांक, डब्बू सिंह, विनोद लुणाका, धर्मा, मोहम्मद शरीफ गौरी, जगदीश कुमावत मौजूद थे।

You might also like