एसबीएन में अवार्ड सेरेमनी आयोजित

निसं
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। कस्बे के एसबीएन एजुकेशन ग्रुप की एसबीएन स.सै स्कूल के प्रांगण में प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान में अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। संस्था निदेशक डॉ मुकेश बल्डवाल ने बताया कि जुलाई-अगस्त माह में कक्षा 6 से 12 तक आयोजित पाक्षिक टेस्टों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 156 छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। इनमें गोल्ड मेडल 25, सिल्वर मेडल 27, ब्रॉन्ज मेडल 27 तथा अन्यों को सर्टिफिकेट दिए गए। अवार्ड वितरण संस्था सचिव इंजीनियर प्रदीप धायल ने किया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान सागरमल ने छात्रों को शुभाशीष के साथ कड़ी मेहनत करने की सीख दी। कार्यक्रम में फाउंडेशन क्लास टेस्ट समन्वयक कैलाश चेजारा, अकादमिक कॉर्डिनेटर मुकेश गोस्वामी, संकाय सदस्य सोहन निठारवाल सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित था। मंच संचालन व्याख्याता आरती सतीजा ने किया।

You might also like