सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विद्युत अधिकारियों को ज्ञापन

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। राजस्थान विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संभागीय मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता झुंझुनूं को ज्ञापन सौंपा। संघ ने नॉमिनी का नाम जुड़वाने और जन्मतिथि में संशोधन कराने के मामलों में कार्मिक अधिकारी पर असहयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने रिकॉर्ड में नॉमिनी का नाम जुड़वाने तथा जन्मतिथि में संशोधन करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कार्मिक अधिकारी के स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी है। संघ ने अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराने और जिम्मेदार कार्मिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप सिंह शेखावत, प्रदेश संगठन मंत्री रामगोपाल शर्मा, जिला महामंत्री ईश्वरलाल शर्मा, ओम सिंह शेखावत, फुलाराम कुमावत, मदन लाल शर्मा, नंदलाल सैनी, दयाचंद पूनिया, दुर्ग पाल सिंह, दुर्गा प्रसाद सैनी, राधेश्याम जांगिड़, मनीराम, घडसीराम और घनश्याम शर्मा मौजूद रहे।

You might also like