श्रीमाधोपुर अग्रवाल की शानदार जीत, खण्डेला अग्रवाल को दी मात
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष में अग्रवाल समाज श्रीमाधोपुर की ओर से आयोजित रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में श्रीमाधोपुर अग्रवाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खण्डेला अग्रवाल टीम को पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। श्रीमाधोपुर के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। प्रवक्ता आयुष बजाज ने बताया कि मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। श्रीमाधोपुर टीम की जीत पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।