सहारण युवा कांग्रेस तारानगर विधासनसभा अध्यक्ष निर्वाचित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। युवा कांग्रेस के संगठन के चुनाव में तारानगर विधासनसभा अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े प्रवीण सहारण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 749 वोटो से हरा कर शानदार जीत हासिल की है। सहारण की जीत पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर खुशी मनाई एवम नव निर्वाचित तारानगर विधानसभा अध्यक्ष सहारण को जीत की बधाई दी। नव निर्वाचित तारानगर विधानसभा अध्यक्ष सहारण ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही। इस अवसर पर अनेक युवा व कार्यकर्ता मौजूद थे। निवर्तमान युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि प्रवीण सहारण लंबे समय से युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं उनकी सक्रियता को देखते हुए ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बड़े अंतर से जीताया है।

You might also like