अक्षित शर्मा का शतरंज प्री नेशनल कैंप के लिए चयन

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय श्रीमाधोपुर की छात्रा अक्षिता शर्मा का शतरंज प्री नेशनल कैंप के लिए हुआ चयन। हाल ही में फालना पाली में आयोजित हुई 70 वीं राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय श्रीमाधोपुर की कक्षा 12 की छात्रा अक्षिता शर्मा का प्री नेशनल कैंप के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्या प्रज्ञा रश्मि ने बताया कि इस वर्ष इस विद्यालय से 54 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलो में भाग लिया जिनमें से 6 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक तंवर सिंह ने बताया कि सिया शेखावत का 10 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन हुआ इसके अलावा पर्व शर्मा शतरंज, लोकेश सोनी, राधिका, चेतना कुमावत का योगा प्रतियोगिता में चयन हुआ। विद्यालय में कार्यरत सभी स्टाफ कर्मियों ने सभी बच्चों का स्वागत किया।

You might also like