प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया कार्यक्रम आयोजित

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से लोहिया रिसोर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व की ओर से आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में सीकर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष व संगठन में पंचायत चुनाव के संभाग प्रभारी औंकार सिंह लखावत व सह प्रभारी मोतीलाल मीणा मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक जीवन को आज 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। आज ही के दिन उन्होंने 25 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि आज वे जो कुछ भी है जहां भी है उसमें देश की जनता को ही योगदान है। इसमें स्वयं सेवकों व कार्यकर्ताओं का विश्वास व परिश्रम सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आज की यह कार्यक्रम किसी व्यक्ति की महिमा मंडन का अवसर नहीं है। कहा कि उन्होंने 25 वर्ष पहले 50 वर्ष की आयु तक जंगल, आदिवासियों, पहाड़ों में रहकर तपस्या करने के बाद राजनीति में आए थे। कहा कि उनके पास राजनीति में आने से पहले संगठन का अनुभव था। चुनाव लड़वाए थे लेकिन स्वयं ने कभी नहीं लड़ा। कहा कि मेरा मिजाज राजनीति का नहीं था। उन्होंने कहा कि 2014 में देश की जनता ने उनकी सेवा का विस्तार करते हुए इसका दायरा बढ़ा दिया था। कहा कि उन्हें जीवन में जो भी जिम्मेदारी मिली वे उसे कर्तव्यता के साथ निभाते गए। कर्म को ही अपना कर्तव्य माना और पूरा कर्म कर्तव्यता के साथ पूर्ण करता रहूं। कहा कि कर्म सिर्फ जिम्मेदारी नहीं यह देश के प्रति मेरी साधना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित भारत होगा। कहा कि यदि नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट होती है तो यह संभव होगा। कहा कि सबका साथ सबका विकास यही मेरा सुशासन का मंत्र रहा है। कहा कि प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य होना चाहिए कि मां भारती की सेवा करनी है। कहा कि स्वामी विवेकानंद व श्री अरविंदों ने भी कहा कि एक दिन महान व अद्भुत भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कश्मीर में धारा 370 जैसी गंभीर समस्या की कमर तोड़ने का काम किया है। हमने आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का काम किया है। कहा कि भारत 140 करोड़ सपनों का भारत है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी वर्चुअल संबोधित किया। कार्यक्रम में बोलते हुए राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष व जयपुर संभाग के चुनाव प्रभारी औंकार सिंह लखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार विकसित भारत के निर्माण के लिए भाजपा को पंचायत चुनाव जीतना है। कहा कि पंचायत चुनाव जीतकर हमेंं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करना है। जयपुर संभाग के सह प्रभारी मोतीलाल मीणा ने भी पंचायत चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष व जयपुर संभाग के चुनाव प्रभारी औंकार सिंह लखावत, सह प्रभारी मोतीलाल मीणा, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, जिले में पंचायत चुनाव प्रभारी महेंद्र चंदवा, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, फतेहपुर से प्रत्याशी श्रवण चौधरी, दातारामगढ़ से प्रत्याशी गजानंद कुमावत, पूर्व विधायक केडी बाबर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी, महेश शर्मा व इंद्रा चौधरी, जिला महामंत्री राजेश रोलन, रामावतार रूंथला आदि मौजूद रहे।
सेवा ज्योति यात्रा में जलाई मशाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम स्थल से सेवा ज्योति यात्रा में अतिथियों सहित कर्नल जितेंद्र सिंह ने मशाल जलाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए सेवा ज्योति की मशाल जलाई है। कार्यक्रम स्थल से मशाल को रवाना करके जयपुर रोड पर स्थापित किया गया।
पंचायत चुनाव में जीतेंगे : लखावत
मीडिया से बात करते हुए राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष व जयपुर संभाग के चुनाव प्रभारी औंकार सिंह लखावत ने कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। चुनाव में जीतेंगे, जिला परिषद में जिला प्रमुख व पंचायत समितियों में प्रधान भाजपा के बनायेंगे। कहा कि चुनाव की तैयारियों में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगेंगे। चुनाव को लेकर स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठकर योजना बनाएंगे।

You might also like