क्वारेंटाइन में रखा गया युवक हुआ फरार
ग्रामिणों के सहयोग से पकड़ा
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)19 मई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांव भगेला में क्वारेंटाइन में रखे रखा गया एक युवक सोमवार रात्रि को मौका देकर फरार हो गया। गांव के ही गोरा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही कार्मिकों ने गांव के ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पकड़ लिया लेकिन प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिस पर ग्रामीणों ने सांसद राहुल कसवां को शिकायत कर फरार होने वाला युवक को सादुलपुर ले जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि युवक ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज कर रहा है जिसके कारण गांव में माहौल खराब हो रहा है। तहसीलदार पंकज अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है तथा शीघ्र उचित कार्रवाई कर युवक को सादुलपुर लाने की कार्रवाई की जाएगी।