प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों को बस मुहैया कराने के मुद्दे पर यूपी की भाजपा सरकार और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर बुधवार को भी जारी है। यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पंजाब और राजस्थान में प्रवासियों को बसें क्यों नहीं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राजस्थान के कोटा में जब बच्चे परेशान हो रहे थे तब राजस्थान सरकार को उनकी याद क्यों नहीं आई। उस समय 630 बसें योगी सरकार ने राजस्थान भेजकर बच्चों को मंगवाने का काम किया था। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बुधवार को लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा द्वारा जो 1000 बसों की सूची दी गई थी उसमें 460 बसें फर्जी निकली, जिनका फिटनेस भी नहीं है। इसके अलावा 98 एम्बुलेंस, ऑटो, बाइक और 68 वाहनों के कागज ही नहीं था।

You might also like