नवलगढ़ के राहुल बलौदा ने जीते दो गोल्ड मेडल

निसं
नवलगढ़ (नवयत्न)। डाबड़ी बलौदा गांव के राहुल बलौदा पुत्र जयप्रकाश ने खेल जगत में उपलब्धि हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। भारतीय सेना में कार्यरत राहुल ने सेना की ओर से खेलते हुए 1500 मीटर दौड़ में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। राहुल ने नेशनल फेडरेशन कप और दिल्ली में आयोजित इंडियन फाइनल सीरीज में यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने राहुल की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।

You might also like