बिसाऊ नगर पालिका में भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी, बोले- शिविर में भी कर्मचारी सीटों से नदारद

विनोद प्रजापति
बिसाऊ (नवयत्न)। नगर पालिका में शिविर संचालित होने के बावजूद कर्मचारियों की कथित गैरमौजूदगी को लेकर भाजपा पार्षदों ने नाराजगी जताई। मंगलवार को नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद नगर पालिका पहुंचे और अधिशासी अधिकारी (ईओ) सीताराम कुमावत से मुलाकात कर वार्डों की समस्याओं के साथ कर्मचारियों की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया। पार्षदों का कहना था कि नगर पालिका में शिविर चलने के दौरान भी कई कर्मचारियों की कुर्सियां खाली मिलती हैं। इससे आमजन को अपने काम करवाने में परेशानी होती है। लोगों को जरूरी कार्यों के लिए नगर पालिका के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बावजूद समय पर समाधान नहीं मिल पाता। पार्षदों ने ईओ से कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और वार्डों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में आने वाले लोगों को समय पर राहत मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जुलेखा बानो के प्रतिनिधि अदनान तंवर, पार्षद राकेश बागड़ी, पवन मिश्रा, भंवरलाल प्रजापत, विकास जोशी, जितेंद्र शर्मा, आबिद अली, पार्षद पति विमल सिरस्वा और खेम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You might also like