पंचायत समिति चुनाव : दूसरे दिन पांच जनों ने भरे 6 नामांकन
निसं
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन पांच जनों ने कुल 6 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इनमें यूडीएच मंत्री एवं श्रीमाधोपुर विधायक झाबर सिंह खर्रा के पुत्र दुर्गा सिंह खर्रा ने वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सौरभ भाम्बु ने बताया कि वार्ड 4 से उगन्ता वर्मा ने निर्दलीय, वार्ड 8 से प्रभाती देवी ने कांग्रेस और वार्ड 5 से जगदीश ने भाजपा, वार्ड 19 से दुर्गा सिंह खर्रा ने निर्दलीय और वार्ड 3 से कमला देवी ने भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इस तरह कुल 6 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। पंचायत समिति प्रधान का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है। श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के 23 सदस्य पदों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। इन चुनावों के लिए नामांकन और नाम वापसी की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर निर्धारित है। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में 6 जिला परिषद सदस्य, 23 पंचायत समिति सदस्य और 28 सरपंच चुने जाएंगे।