नई किरण: नशा मुक्ति केन्द्र के अन्तर्गत व्याख्यान माला आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में शुक्रवार को नई किरण : नशा मुक्ति केन्द्र के अन्तर्गत व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कन्हैयालाल, प्रबन्ध निदेशक, राहत नशा मुक्ति केन्द्र, राजगढ़ ने नशे से होने वाले पारिवारीक व सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे का आदि हो गया है तो वह किस तरह परिवार ही नहीं बल्कि समाज व देश के लिए मानसिक व आर्थिक रूप से नुकसान दायक होता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों ने नशे से बचने व समाज में नशे के प्रभाव को कम करने के लिए शपथ ली। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हंसराज परिहार ने बताया कि वर्तमान समय में नशे के कारण परिवार, समाज व देश में अनेक प्रकार की सामाजिक व आर्थिक समस्याएं विकराल रूप धारण किये हुए है जिनका एकमात्र उपाय प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी उपलब्ध करवाना है। प्रभारी डॉ सरिता ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा नई पीढ़ी को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रो. योगिता, प्रो. अंकिता चौधरी, डॉ नेहा, प्रो. ममता रानी व महाविद्यालय विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You might also like