श्री हरी गौ सेवा समिति को 250 क्विंटल सुखा चारा भेंट

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। संत रामपाल महाराज के मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट कुरुक्षेत्र हरियाणा के प्रतिनिधि द्वारा श्री हरी गौ सेवा समिति को 250 क्विंटल सुखा चारा भेजा जिसको श्री हरी गौ सेवा समिति तारानगर और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने इनका स्वागत किया और संत रामपाल महाराज का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। श्री हरी गौ सेवा समिति के पदाधिकारीगण ने एक सेड, एक पानी की खेल और 500 मीटर चार दीवारी की मांग की गई जिसको स्वीकार करते हुए ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने उनको आश्रम में बुलाया गया है। इन सभी मांगो को संत रामपाल महाराज द्वारा अति शीघ्र प्रदान की जायेगी। इस दौरान श्री हरी गौ सेवा समिति के अध्यक्ष नेपाल भाटी, त्रिलोक रैगर, गौरव कंदोई, नरेंद्र शेखावत, सुमित शर्मा, नौरंग रैगर, किशन लाल सबलानिया, कैलास सबलानिया, चुन्नी लाल रैगर, गणेश, गोरी शंकर रैगर आदि लोग मौजूद थे।

You might also like