गौमाता की सेवा कर की राठौड़ के स्वास्थ्य लाभ की कामना

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। भाजपा के कार्यकर्ताओ ने श्री बालाजी गौशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के स्वास्थ्य लाभ के लिए गौमाता को मीठा दलिया और गुड़ का भोग लगाया और सवामणी की। कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ करें तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें। वे जल्द स्वस्थ होकर पुन: जनसेवा के कार्यों में पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय हो, यही मंगलकामना है। इस दौरान एडवोकेट त्रिलोक रैगर, सुरेश मित्तल, रामचंद शर्मा, विजय कुमार सोनी, पवन शर्मा, रतन वर्मा, आनंद कंदोई, गोविंद शर्मा, महेश दुदानी, मनोज दुदानी, अंजू स्वामी सहित श्री बालाजी गौैशाला सेवा समिति के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

You might also like