राधा स्वामी शिक्षण संस्थान में डांडिया कार्यक्रम आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। श्री राधास्वामी शिक्षण संस्थान खेजरोली में शनिवार को डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालक जितेन्द्र रावत, इशिका पारवानी और पलक यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक मोहर सिंह खर्रा एवं प्रधानाचार्य डॉ वीके सैनी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत रावत सर द्वारा डांडिया पर उद्बोधन से हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कालरात्रि कल्याणी गीत पर डिंपल सैनी, सांवरिया पर नीतू यादव, रंगीलो म्हारो ढोलना कोमल स्वामी, निशा वर्मा, नंदिनी सैन, अपरजिता, इशिका ग्रुप, लक्की ग्रुप, आरोही ग्रुप व अन्य छात्र- छात्राओं ने प्रस्तुति प्रस्तुत दी। सभी प्रस्तुतियों में बच्चों ने पारम्परिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया का शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय और विद्यालय के सभी समूहों ने मंच पर समां बांध दिया। दर्शकों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। अंत में संस्थान के सचिव गीता खर्रा ने सभी बच्चों और अभिभावकों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और प्रधानाचार्य डॉ वीके सैनी ने सभी बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज व स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।