बड़ाऊ में विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य से बांधा समां
विपुल पारीक
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। इंडियन शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी बड़ाऊ में डांडिया लोक नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा। अंग्रेजी माध्यम की प्रभारी पूजा सैनी ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के सचिव रघुवीर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन सुनील बोहरा थे। विशिष्ट अतिथियों में केकेएमएस पीजी कॉलेज बड़ाऊ के प्रबंध निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. मुकेश दाधीच, संस्कार स्कूल के प्रधानाचार्य सूर्यप्रकाश शर्मा, अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्या सुमन शेखावत और उपनिदेशक प्रकाश दास स्वामी मौजूद रहे। रघुवीर शर्मा ने कहा कि लोक सांस्कृतिक गतिविधियां हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। विद्यार्थियों को इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। वहीं सुनील बोहरा ने कहा कि संस्कृति और संस्कार हमारी विरासत हैं। लोक नृत्य जैसी परंपराओं को आगे बढ़ाते रहना जरूरी है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमोद सुरोलिया, सुभाष शर्मा, मनीष शर्मा, रवि शर्मा, मंजू शर्मा, दर्शन वर्मा, सुरेंद्र मीणा, सोनू जांगिड़, पूनम जांगिड़, मनीषा जांगिड़, प्रिंसी शर्मा, भवानी सिंह, रेखा यादव, मंजू कसवा, पूनम डाबी, सुमन कुमावत, पूजा शर्मा, नीतू शेखावत, रेनू जांगिड़, संतोष, नेहा शर्मा, रुचिका, अनामिका, प्रियंका जांगिड़, सीनू गुप्ता, पूनम शेखावत, रक्षा राठौर और कंचन सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।