सैनिक एकेडमी में कल से नए बैच शुरू

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए सैनिक एकेडमी झुंझुनूं में नए बैच सोमवार से शुरू होंगे। संस्थान की निदेशिका डॉ. संगीता मूंड ने बताया कि संस्थान पिछले 24 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहा है। संस्थान के अनुसार, अब तक 17 हजार से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि एक वर्षीय फाउंडेशन बैच में एसएससी, बैंक, रेलवे और पुलिस भर्ती जैसी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। वहीं, टारगेट बैच में एनडीए, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, एसईटी, सीटीईटी, रीट, शिक्षक भर्ती, पटवारी और एलडीसी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक ही फीस में करवाई जाएगी।
एक ही परिसर में कोचिंग और छात्रावास
संस्थान में विद्यार्थियों के लिए कोचिंग, छात्रावास और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग सुरक्षित हॉस्टल की व्यवस्था है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की जरूरत के अनुसार शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, चेयरमैन डॉ. मुकेश एस. मूंड का निवास भी इसी परिसर में है। इससे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और देखरेख की सुविधा मिलती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं।
29 वर्षों से मैथ्स और रीजनिंग पढ़ा रहे संस्था चेयरमैन
संस्थान चेयरमैन डॉ. मुकेश एस. मूंड पिछले 29 वर्षों से गणित और रीजनिंग विषय पढ़ा रहे हैं। वे शॉर्ट ट्रिक्स के माध्यम से विद्यार्थियों को इन विषयों की तैयारी करवाते हैं। अन्य विषयों का अध्यापन भी अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है। डॉ. मूंड के अनुसार, संस्थान में करवाई जाने वाली पढ़ाई और सैनिक पब्लिकेशन की अध्ययन सामग्री का नियमित अभ्यास करने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है। नए बैचों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी सैनिक एकेडमी, झुंझुनूं में संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं।

You might also like