हाईवे और आम रास्तों पर सफाई अभियान, रास्तों पर उगी हुई कंटीली झाड़ियों की करवाई सफाई

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका प्रशासन द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष परवीन नौशाद सिसोदिया एवं अधिशासी अधिकारी हरेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार जसवंतगढ़ रोड स्थित पुलिस थाने से आगे तथा रेलवे ब्रिज के आसपास हाईवे और आम रास्तों पर रास्तों पर उगी हुई कंटीली झाड़ियों की सफाई करवाई गई। क्षेत्र में लंबे समय से झाड़ियों से आम रास्तों पर फैल रहे कचरे और गंदगी के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इससे रास्ते का आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को देखते हुए नगरपालिका की सफाई टीम ने मौके पर पहुंचकर कंटीली झाड़ियों की सफाई की तथा रास्तों को साफ-सुथरा बनाने का कार्य किया। नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान से क्षेत्र की बड़ी समस्या से राहत मिलने और आमजन को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने की जगी उम्मीद है।

You might also like