निंबिजोधा टोल नाके के धर्मकांटा की गहन जांच

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । निम्बी जोधा टोल नाके में लगे धर्मकांटा असत्यापित पाए जाने पर टीम ने आईटी डिस्प्ले जब्त कर कार्रवाई की है।
उपभोक्ता मामलात एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार माप तौल विभाग की ओर से जारी विशेष अभियान के तहत टोल नाके पर स्थित धर्मकांटो की गहन जाँच की गई जिसमें निंबी जोधा स्थित NH58 पर टोल के दोनों वे-ब्रिज का सत्यापित नहीं पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 के अंतर्गत कार्यवाही कर दोनो धर्मकांटों की आईटी डिस्प्ले जब्त कर विभागीय प्रकरण दर्ज किया गया। कार्यवाही के दौरान महिपाल सिंह राठोड, विधिक माप विज्ञान अधिकारी, डडवाना कुचामन एव सुरेंद्र चोटिया मौजूद रहे।
जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी महिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि विभाग द्वारा जारी धर्मकांटे एव पैकेजिंग की जाँच का अभियान जिलेभर में आगे भी जारी रहेगा।

You might also like