अंग्रेजी वाद-विवाद में एस एस मोदी की भवि सुगंध ने पाया प्रथम स्थान
सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न)। जिला मुख्यालय स्थित एस एस मोदी विद्या विहार की छात्रा भवि सुगंध ने गुढ़ा पब्लिक स्कूल, नीमकाथाना में आयोजित अखिल भारतीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्पर्धा में बेस्ट स्पीकर के रूप में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। अंतर्विद्यालय आयोजित इस प्रतियोगिता में 24 टीमों के 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय वर्तमान परिपेक्ष्य का ज्वलंत मुद्दा टेक्नोलॉजी एण्ड ह्युमिनिटी – इज ह्यूमन प्रोग्रेस कमिंग एट द कोस्ट ऑफ ह्यूमन वैल्युज ? अर्थात् प्रौद्योगिकी और मानवता – क्या मनुष्य की प्रगति मानव मूल्यों की कीमत पर हो रही है ? था। टीम स्पर्धा में एस एस मोदी विद्या विहार ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपने प्रतिद्वंद्वी प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में भवि सुगंध ने विषय के विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता के विपक्ष श्रेणी में भवि सुगंध ने 11000 रुपये, ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। पक्ष श्रेणी की व्यक्तिगत स्पर्धा में निकिता ने दसवाँ स्थान प्राप्त कर 1100 रुपये व प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। भवि सुगंध और निकिता की इस सफलता पर प्राचार्य विजय मसीह ने प्रार्थना सभा में सम्मानित किया और कहा कि सभी विद्यार्थी ऐसी प्रतियोगिता में भाग ले और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने। टीम स्पर्धा और व्यक्तिगत स्पर्धा में सराहनीय उपलब्धि पर सभी शिक्षकगण ने उन्हें शुभकामना दी और कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है। मुंबई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी, कनिका मोदी, विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल एवं अकादमिक निदेशक रॉय सी पॉल ने भवि सुगंध और निकिता को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।