धूमधाम से मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के सुभाष मार्केट स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में रविवार देर रात को दो दिवसीय महर्षि भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। भंवरलाल पिवांल की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि सत्संग व व्याख्यानमाला आयोजित की गई। आलोक जैदिया ने बताया कि सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भगवान वाल्मीकि के रोचक व भावभरे भजनों की प्रस्तुति दी गई। सोमवार सुबह पांच बजे मंगल आरती, नौ बजे हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम को पूजा अर्चना के साथ दो दिवसीय महोत्सव का समापन किया गया। इस मौके पर घीसाराम पंवार, आलोक जैदिया, विश्वनाथ पंवार, मनोज जैदिया, राकेश पंवार, विनोद सारवाण, महेश पंवार, केवल चंद बारासा, देविदत बारासा, रविशंकर, मक्खन लाल, जुगल किशोर चंदेलिया सहित समाज के गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।