चोरी के ट्यूबवेल का केबल तार खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

निसं
नोखा (नवयत्न) । पांचू थाना पुलिस ने चोरी के ट्यूबवेल का केबल तार खरीदने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मनोज पुत्र पेमाराम रेगर (26), निवासी कक्कू, थाना पांचू, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। आरोपी कबाड़ खरीदने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, ट्यूबवेल से केबल तार चोरी के मामले में थाना पांचू में प्रकरण संख्या 168/2026 धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान चोरी का केबल तार खरीदने के आरोप में मनोज को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा के निर्देशानुसार और वृत्त नोखा के पुलिस उप अधीक्षक के निकट सुपरविजन में की गई।
कार्रवाई में पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद पूनिया मय पुलिस टीम की भूमिका रही। टीम में रामनिवास सुनी, रामस्वरूप कानि और ओमप्रकाश कानि शामिल रहे।

You might also like