चोरी : 20 लाख से अधिक के गहने व नकदी पार
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। कस्बे में चोरी की एक वारदात सामने आई है। खाटूश्यामजी रोड स्थित राईका मोड़ पर चोरों ने खंडेला पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी अशोक मीणा के घर को निशाना बनाया। चोर घर से करीब 20 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए। सुने मकान को देखकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोर घर से सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, आधा किलो चांदी और डेढ़ लाख से अधिक नकदी चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख से अधिक बताई जा रही है। घटना का पता चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। चोरी के दौरान अशोक मीणा चुनाव ड्यूटी पर गए हुए थे। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना कर वारदात से जुड़ी जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि अशोक मीणा चुनाव ड्यूटी के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। घर में रखे कीमती आभूषण और नकदी चोरी होने से परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है।