सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बुधवार को चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मण्डा मदनी और उप जिला अस्पताल खाटूश्यामजी का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थानों की साफ सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, जांच की स्थिति, उपकरणों का रखरखाव, स्वच्छता अभियान के तहत चल रहे स्पेशल कैम्पेन के तहत किए गए कार्य, एएनसी पंजीकरण, टीकाकरण, प्रसव, एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति, परिवार कल्याण, एनसीडी सर्वे, स्क्रीनिंग, फॉलोअप और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधन की जानकारी ली और निर्देश दिए। उनके साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश गहलोत, जिला कार्यक्रम समन्वयक कमल गहलोत भी थे।

You might also like