जेजेटी में तीन दिवसीय लर्न, क्रिएट एंड अर्न कार्यशाला आयोजित

सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न)। जेजेटी विश्वविद्यालय के महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से 26 से 28 अक्टूबर तक तीन दिवसीय लर्न, क्रिएट एंड अर्न कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं में रचनात्मकता एवं कलात्मक कौशल विकसित करने के साथ उन्हें उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट डॉ मधु गुप्ता रजिस्टर डॉ अजीत कुमार, प्रेमलता टीबड़ेवाला एवं साया अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा नई कलात्मक तकनीकी की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला में कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान दीया सजावट, तोरण निर्माण, मोमबत्ती निर्माण, बिना रंगों की रंगोली, फेस्टिव स्टिकर निर्माण, मेहंदी डिजाइन, क्रोशिया कार्य तथा सजावटी झालर बनाने जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने इन गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार किए। कार्यशाला के अंतिम दिन आयोजित प्रदर्शनी में इन उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इस पहल से प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने और स्वरोजगार की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। सभी अतिथियों ने महिला विकास प्रकोष्ठ की टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला की संयोजक डॉ आशिमा ने सभी अतिथियो और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर निदेशक एस्टेट इंजी. बालकिशन टीबड़ेवाला, रजिस्ट्रार डॉ अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता, डॉ इकराम कुरैशी, डॉ महेश सिंह राजपूत, डॉ अनंता सांडिल्य, डॉ सविता सांगवान, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ नाजिया हुसैन, डॉ विजय माला, डॉ रामनिवास सोनी, डॉ अंशु शर्मा, डॉ ज्योति सोनी, डॉ अपर्णा, मंजरी कुमारी सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

You might also like