हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सहित अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों का किया स्वागत

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विपिन गोयल, हिसार जिला अध्यक्ष दीनदयाल गोरखपुरिया एवं अग्रोहा शक्तिपीठ के ट्रस्टी कैलाश चौधरी के तारानगर आगमन पर सम्मेलन के राष्ट्रीय सह-प्रवक्ता पवन बंसल केजड़ीवाल ने अपने निवास स्थान पर उनका आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया। इस अवसर पर समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकता एवं अग्रोहा शक्तिपीठ के विकास सहित विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विपिन गोयल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अग्रोहा शक्तिपीठ अग्रवाल समाज की आस्था, संस्कृति एवं गौरव का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने अधिक से अधिक अग्र बंधुओं एवं परिवारों को अग्रोहा शक्तिपीठ के दर्शन करने तथा इसके धार्मिक एवं सामाजिक महत्व से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस आत्मीय मुलाकात में समाज की एकजुटता, आपसी समन्वय एवं संगठन को मजबूत बनाने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ। पवन बंसल केजड़ीवाल ने अतिथियों का तारानगर आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं आपसी संवाद संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करता है। इस मौके पर लीलाधर मित्तल, नितिन सगतानी आदि मौजूद थे।

You might also like