मिशन लाइफ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। जिला चिकित्सालय लक्ष्मणगढ़ में मिशन लाइफ (लाइफ स्टाइल एंवायरमेंट) के अंतर्गत रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएमओ डॉ अटल सिंह भास्कर के निर्देशन में क्वालिटी टीम सदस्य रोहित जोशी द्वारा मरीजों, उनके परिजनों एवं चिकित्सालय स्टाफ को जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव, ऊर्जा एवं जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही ओपीडी काउंटर एवं वेटिंग एरिया में स्थापित एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से जागरूकता संबंधी स्लाइड एवं वीडियो प्रदर्शित किए गए। जिला चिकित्सालय क्वालिटी कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ सुरेश ढाका ने मिशन लाइफ के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी आदतों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ अटल भास्कर ने आमजन एवं चिकित्सालय कार्मिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

You might also like