नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय तारानगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अन्तर्गत नशामुक्त अभियान मैराथन, रैली, सांस्कृतिक प्रोग्राम मारवाड़ी भाषा में शॉर्ट विडियो, रिल, नशामुक्त अभियान वार्ता आयोजित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविन्द कुमार सीनियर नर्सिंग ऑफिसरए उपजिला अस्पताल तारानगर विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय अध्यक्ष निरंजनलाल सोनी ने की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, कार्यक्रम अधिकारी प्रो अजय कुमार शर्मा, प्रो मोहनलाल मंढ़ार, प्रो सरोज दनेवा, प्रो अंजु, प्रो. हंसराज, प्रो. प्रेरणा शर्मा, श्यामसुन्दर कन्दोई, संजय भाटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सरोज जांगिड़ ने किया।